Home » Uncategorized » सोलन जिला बार एसोसिएशन द्वारा अपनी हडताल को लिया गया वापिस : अभिषेक ठाकुर

सोलन जिला बार एसोसिएशन द्वारा अपनी हडताल को लिया गया वापिस : अभिषेक ठाकुर

लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन जिला बार एसोसिएशन द्वारा दो दिन से चली आ रही अपनी हडताल को वापिस ले लिया है। बार एसोसिएशन के सदस्य राज कुमार से मारपीट और उसके बाद पुलिस द्वारा जांच में देरी के कारण की गई हड़ताल को वापिस ले लिया है। यह फैसला पुलिस अधिक्षक गौरव सिंह से मुलाकात व लंबी बात चीत के बाद किया गया। सोलन जिला बार एसोसिएशन ने इस सारे मामले में पुलिस अधीक्षक गौरव सिह द्वारा इस मामले को सुलझाने के प्रयासों की भरपुर प्रशंसा करती है। पुलिस अधीक्षक ने बार के प्रतिनिधि मंडल को अवगत करवाया की बार एसोसिएशन की मांगों पर उन्होंने उचित कार्यवाही के आदेश कर दिए है। और मुकदमा में प्राथमिक जांच रिपोर्ट दर्ज कर जांच अधिकारी को बदल दिया है अब उच्च स्तर पर जांच हो रही है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही के बारे में विभागीय जांच के भी पुलिस अधीक्षक महोदय ने आदेश पारित किए है। वहीं बार एसोसिएशन जिला सोलन ने पुलिस अधीक्षक के कार्य शैली की भी प्रशंसा की है और सारे मामले को तत्परता सें सुलझाने के लिए भी उनका धन्यवाद किया।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]