Home » Uncategorized » मंडी में 13 नवंबर को जिला पुस्तकालय की आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, युवाओं को मिलेगी पढ़ाई की बेहतर सुविधा…

मंडी में 13 नवंबर को जिला पुस्तकालय की आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, युवाओं को मिलेगी पढ़ाई की बेहतर सुविधा…

मंडी : मंडी जिले के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 13 नवंबर 2026 को मंडी में जिला पुस्तकालय की आधारशिला रखेंगे। यह कार्यक्रम मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे पड्डल मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद जिला पुस्तकालय की आधारशिला रखेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे वापस हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। जिला पुस्तकालय के निर्माण से मंडी शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए शांत और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है। विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। यहां विद्यार्थियों को अध्ययन और पुस्तकों के माध्यम से ज्ञान अर्जित करने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत आयोजित एंटी चिट्टा वॉकाथॉन की अगुवाई भी करेंगे। प्रशासन के अनुसार इस पदयात्रा में करीब 25 हजार बच्चों के शामिल होने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *