Home » Uncategorized » HRTC का जांच अधिकारी ही निकला भ्रष्टाचार में संलिप्त, सही रिपोर्ट देने की एवज में मांग रहा था रिश्वत…

HRTC का जांच अधिकारी ही निकला भ्रष्टाचार में संलिप्त, सही रिपोर्ट देने की एवज में मांग रहा था रिश्वत…

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला मंडल में तैनात अधीक्षक ग्रेड-एक जगदीश चंद को रिश्वत के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। निगम के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने यह आदेश जारी किए हैं। आरोप है कि शिमला डिवीजन में जांच अधिकारी के रूप में तैनात अधीक्षक ग्रेड-एक पद का दुरुपयोग कर रहा था। इस अधिकारी पर सार्वजनिक सेवा के हितों के खिलाफ कार्य करने के आरोप लगे थे। अधिकारी पर यह भी आरोप है कि कर्मचारियों से अनुकूल जांच रिपोर्ट देने के बदले में रिश्वत की मांग की है। निगम प्रबंधन को इसको लेकर शिकायतें मिली थी। निगम प्रबंधन ने कहा कि अधिकारी के खिलाफ केंद्रीय सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम, 1965 के नियम 10(1) के तहत जांच की जाएगी। जांच की निष्पक्ष सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जांच अवधि के दौरान पद पर बने रहना उचित नहीं माना गया है। इसके चलते निगम प्रबंधन ने अधिकारी का निलंबन किया है। निगम प्रबंध ने अधिकारी के खिलाफ लगे आरोपों के चलते जांच बैठा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *