Home » Uncategorized » सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi: कांग्रेस की दिग्गज नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने का फैसला किया।

स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में सोनिया गांधी 
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को सीने से जुड़ी परेशानी को देखते हुए चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है. हालांकि, अब तक कांग्रेस पार्टी या अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है. 79 वर्षीय सोनिया गांधी लंबे समय से खांसी और सांस से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रही हैं. खास तौर पर दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण उनकी समस्याएं कई बार बढ़ जाती हैं. इसी वजह से उन्हें नियमित रूप से मेडिकल जांच करानी पड़ती है. सोनिया गांधी पिछले कई वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझती रही हैं और समय-समय पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होती रही हैं. वर्तमान में भी डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं. स्वास्थ्य में सुधार के बाद ही आगे की जानकारी साझा किए जाने की संभावना है. इससे पहले 15 जून 2025 को पेट से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें सर गंगाराम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था, जहां वे करीब तीन से चार दिन तक उपचाराधीन रहीं. वहीं 7 जून 2025 को शिमला में प्रियंका गांधी के साथ छुट्टियां बिताने के दौरान भी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा था। 9 जून को उन्होंने अस्पताल में विस्तृत मेडिकल जांच कराई थी. फिलहाल सोनिया गांधी की सेहत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है और उनकी स्थिति में सुधार होने पर ही आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है. इसके साथ ही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर दायर शिकायत पर राऊज एवेन्यु सेशन कोर्ट में सुनवाई 7 फरवरी के लिए टली. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया था. आज सोनिया गांधी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए वक़्त मांगा गया। इस पर कोर्ट ने सुनवाई टाल दी. विकास त्रिपाठी नाम के शख्श की ओर से दायर शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोनिया गांधी ने 1983 में भारतीय नागरिकता लेने से तीन साल पहले ही फर्जी दस्तावेजों के जरिए यहां की वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा लिया था. मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था. इस आदेश को याचिकाकर्ता ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]