
शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह.संयोजकों की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह नियुक्तियां भाजपा के जनसंपर्क अभियान को व्यापक बनाएंगी और समाज के हर वर्ग के साथ पार्टी का जुड़ाव और भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठ न केवल भाजपा की विचारधारा को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में सहायक होते हैं, बल्कि नीतियों के प्रभावी प्रचार.प्रसारए संवाद और समाधान में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक गोविंद ठाकुर होंगे, जबकि सह.संयोजकों में रमेश चोजड़, अजय जोशी, पुनीत गौतम सहित 8 सदस्यों को दायित्व सौंपा गया। सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक प्रियव्रत शर्मा और सह.संयोजकों में नरेश चौहान, विजय ठाकुर, चंद्रभूषण नाग सहित अन्य शामिल हैं। चिकित्सक प्रकोष्ठ (आयुष) के संयोजक डॉ अशोक शर्मा, एलोपैथी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी डॉ. वंदना जग्गी चंदेल को सौंपी गई है। शोध प्रकोष्ठ का नेतृत्व केके भारती करेंगे, साथ में 8 सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं। चुनाव प्रकोष्ठ में संयोजक जगदीश चंद शर्मा और सहसं योजकों में अधिवक्ता विवेक शर्मा, केके शर्मा व नीरज शर्मा प्रमुख हैं। वहीं, कानून एवं विधिक प्रकोष्ठ का संयोजक अंशुल बंसल को बनाया गया है। पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक चमन कपूर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. रविंद्र ठाकुर बनाए गए हैं। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के संयोजक देवराज शर्मा तथा पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद ठाकुर होंगे। सीए प्रकोष्ठ के संयोजक शिव कुमार गर्ग, जबकि औद्योगिक प्रकोष्ठ का नेतृत्व सीएस कपूर करेंगे। शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक युवराज बोद्ध बनाए गए हैं। पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ, गौवंश प्रकोष्ठ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ और शहरी निकाय प्रकोष्ठ के लिए भी संयोजकों और सह.संयोजकों की घोषणा की गई है। डॉ बिंदल ने कहा कि सभी नियुक्त तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि यह संरचना पार्टी के कार्य में नई ऊर्जा, विचार और दिशा का संचार करेगी। भाजपा का यह कदम राज्य में आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।





