Home » Uncategorized » जीनियस ग्लोबल स्कूल के छात्र ध्रुव का पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी में हुआ चयन

जीनियस ग्लोबल स्कूल के छात्र ध्रुव का पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी में हुआ चयन

कक्षा 6 में 2025-26 सत्र के लिए चयन, स्कूल में खुशी की लहर

सोलन : जिला सोलन के प्रतिभाशाली छात्र ध्रुव ने पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी में कक्षा 6 के लिए 2025-26 सत्र में अस्थाई रूप से चयनित होकर अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। बता दें कि ध्रुव वर्तमान में जीनियस स्कूल में अध्ययनरत हैं। हर साल हजारों छात्र इस प्रतिष्ठित विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए परीक्षा में भाग लेते हैं, लेकिन ध्रुव ने अपनी मेहनत और लगन से यह स्थान हासिल किया। ध्रुव मूल रूप से सोलन का ही निवासी है। उनकी इस सफलता से जीनियस स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्कूल की डायरेक्टर नीति शर्मा ने ध्रुव की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने ध्रुव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं। ध्रुव की इस कामयाबी से न केवल स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *