Home » ताजा खबरें » प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी…

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी…

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है. बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आने की आशंका है. मौसम विभाग ने किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला और कांगड़ा के ऊपरी क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम खुला होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिससे गर्मी महसूस की जा रही थी. लेकिन बुधवार को आसमान में घने बादलों की दस्तक के साथ ही मौसम के बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं.

अगले कुछ दिन ऐसे रहेगा मौसम
-9 से 11 अप्रैल तक चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है.
-10 से 12 अप्रैल के बीच निचले पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
-13 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम के साफ होने की संभावना है।

तापमान की स्थिति
मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को प्रमुख स्थानों पर तापमान इस प्रकार रहा:
ऊना: 37.4°C (प्रदेश में सर्वाधिक)
शिमला: 25.4°C
धर्मशाला: 31.1°C
कांगड़ा: 34.4°C
मंडी और भुंतर: 32.6°C
बिलासपुर और धौलाकुआं: 34.5°C
मनाली: 25.8°C
केलांग: 18.0°C (सबसे कम)यात्रा करने वालों और स्थानीय लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और आवश्यक सावधानियां बरतें, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *