Home » हिमाचल प्रदेश » इंडिगो विमान का एक इंजन फेल दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग…

इंडिगो विमान का एक इंजन फेल दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग…

दिल्ली: दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगा एअरलाइन की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके पीछे का कारण इंजन में आई खराबी को बताया जा रहा है। इंडिगो की फ्लाइन 6E 6271 दिल्ली से गोवा (Delhi Goa Indigo Flight) के लिए उड़ान भरी थी। विमान के निर्धारित लैंडिंग समय रात 9.42 बजे का था, लेकिन पायलट ने रात 9.25 के करीब ही खतरे का संकेत दे दिया था। पायलट ने ‘PAN PAN PAN’ बोला, जिसके बाद विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर रात 9.52 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट के पायलट ने विमान के इंजन में आई खराबी के कारण पैन पैन पैन की आवाज लगाई थी। यह एक आपातकालीन संदेश है जो किसी भी जानलेवा आपात स्थिति का संकेत देता है। इंडिगो की फ्लाइट 6E 6271 एअरबस A320 नियो में दो इंजन होते हैं। ऐसे विमानों को एक इंजन पर भी सुरक्षित लैंडिंग की क्षमता होती है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ और फिर मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12