Home » ताजा खबरें » जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रहस्यमयी मौतें, बद्दल गांव सील, कंटेनमेंट जोन घोषित…

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रहस्यमयी मौतें, बद्दल गांव सील, कंटेनमेंट जोन घोषित…

Jammu Kashmir Death News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बडाल गांव में रहस्यमय तरीके से लोगों की मौत हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है. मंगलवार को सीएम उमर अब्दुल्ला इलाके का जायज़ा लेने पहुंचे थे. जिसके बाद इसे कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है.

प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

मंगवार को एक शख्स के बीमार पड़ने के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है और गांव में आने जाने पर रोक लगा दी गई है. भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 163 के तहत आदेश जारी किया गया है और पीड़ित परिवारों के घरों को सील कर दिया गया है.

कब और कैसे हुई मौतें?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मौतें सात दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच हुई हैं. जिनका पता लगाने के लिए दिल्ली, पुणे और चंडीगढ़ के मेडिकल लैब्स में जांच की जा रही है. बीते रोज इलाके का दौरा करने पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने बताया कि मरने वाले लोगों के शरीर में किसी तरह का कोई बैक्टीरिया या फिर वायरस नहीं मिला है. एसआईटी ने कहा है इन लोगों के शरीर में न्यूरोटॉक्सिन मिले हैं. एसआईटी, इलाकाई प्रशासन और स्वास्थय विभाग इन मौतों की गुत्थी को सुलझाने में लगा है. जिन लोगों की मौते हुई हैं, उनके परिवार से पता लगाया जा रहा है कि वह कहां गए थे, किससे मिले थे और इस दौरान उन्होंने कुछ खाया भी था। बडा गांव में ताजा केस एजाज का आया है. जिसकी उम्र 25 साल है. जिसे इलाके के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह मोहम्मद असलम का भांजा है, जिसके परिवार के 6 बच्चों की मौत पहले हो चुकी है. एजाज दोपहर तक असलम के घर पर ही था और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के दौरे के लिए इंतेजाम कर रहा था. दोपहर के बाद वह अचानक बीमार पड़ गया. उसे कोटरंका अस्पताल रेफर किया गया है, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]