धर्मशाला के कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियां

लाइव हिमाचल/कांगड़ा: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों कांगड़ा प्रवास पर हैं. इस दौरान जहां सीएम सुक्खू ने कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. वहीं, दूसरी ओर सीएम कभी बच्चों संग क्रिकेट खेलते नजर आते हैं तो कभी काफिला रोकर स्कूली बच्चों से विद्यालय में दी जा रही शिक्षा को लेकर फीडबैक लेते दिखते हैं. […]

सेब का हाई डेंसिटी बगीचा लगाना चाहते हैं? सरकार दे रही है लाखों रुपये का अनुदान, जानें कैसे पाएं इस योजना का लाभ…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश के बागवानों को अच्छे रंग और आकार के सेब उगाने के लिए सरकार लाखों की मदद करेगी। एमआईडीएच (एकीकृत बागवानी विकास मिशन) में बागवानों को एचडीपी (हाई डेंसिटी पौधरोपण) स्पोर्ट सिस्टम के साथ लगाने पर 5 से 7.50 लाख तक अनुदान मिलेगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर […]

चुनावी प्रबंधन में निभाई अहम भूमिका, उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को मिलेगा ये अवार्ड…

लाइव हिमाचल/बिलासपुर : उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक को लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए “बैस्ट इलैक्ट्रॉल प्रैक्टिस अवार्ड-2025” से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा। देश के 788 जिलों में से केवल 15 […]

शिमला ग्रामीण की सभी पंचायतों की समस्याओं का घर-द्वार पर होगा समाधान: विक्रमादित्य सिंह

लाइव हिमाचल/शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही सुनिश्चित किया जाएगा ताकि लोगों को शिमला आने में समय व्यर्थ ना गवाना पड़े। यह जानकारी आज लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हलोग धामी […]

हिमाचल प्रदेश के आसमान में दिखा, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के निशान वाला गुब्बारा; जानिए फिर क्या हुआ?

Pakistani Balloon in Himachal : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक गांव के खेतों में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के निशान वाला गुब्बारा देखा गया, जिससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। ऊना के गगरेट उपमंडल के ब्रह्मपुर गांव में एक युवक ने विमान के आकार का गुब्बारा देखा। उसने तुरंत गांव के पंचायत प्रधान लकी […]

Jammu Kashmir: LOC पर पाकिस्तानी ड्रोन के घुसने की कोशिश नाकाम, सेना ने की फायरिंग, तलाशी अभियान जारी

नेशनल डेस्क : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार सुबह भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को गिराने के लिए भारतीय सेना ने फायरिंग की। यह घटना नियंत्रण रेखा (LOC) के पास स्थित मेंढर सेक्टर में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रोन सीमा के पास कुछ […]

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : ट्रेन में आग की अफवाह सुन कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन ने रौंदा,11 की मौत

लाइव हिमाचल/मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक बड़ी रेल दुर्घटना सामने आई है। महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रेन हादसा पुष्पक एक्सप्रेस (12533 Lucknow-CSMT Pushpak Express) में आग की अफवाह फैलने पर यात्रियों ने छलांग लगा दी। दूसरे ट्रैक से आ रही ट्रेन (12627 Bengaluru-New Delhi Express) ने कई लोगों को कुचल दिया। यह घटना […]

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रहस्यमयी मौतें, बद्दल गांव सील, कंटेनमेंट जोन घोषित…

Jammu Kashmir Death News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बडाल गांव में रहस्यमय तरीके से लोगों की मौत हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है. मंगलवार को सीएम उमर अब्दुल्ला इलाके का जायज़ा लेने पहुंचे थे. जिसके बाद इसे कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है. प्रशासन […]

रामपुर में सड़क हादसा, पाँच वाहन क्षतिग्रस्त, एक महिला घायल

लाइव हिमाचल/रामपुर: रामपुर में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर हुए सड़क हादसे में 5 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कार सवार एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर केंद्र खनेरी में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया है। यह सड़क हादसा 12 बजे के करीब हुआ बताया जा […]

हिमाचल प्रदेश की रेल लाइनों के लिए अतिरिक्त बजट मिलने की केंद्रीय बजट से उम्मीद…

लाइव हिमाचल/शिमला:केंद्रीय बजट में हिमाचल की रेल लाइनों के लिए अतिरिक्त बजट मिलने की उम्मीद है। बद्दी-चंडीगढ़, बिलासपुर-भानुपल्ली और शिमला-कालका रेल लाइनों के लिए अतिरिक्त बजट प्रावधान हो सकता है। प्रदेश सरकार ने भानुपल्ली रेललाइन को राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित करने की भी मांग उठाई है। संभव है कि सरकार इस रेल लाइन को राष्ट्रीय प्रोजेक्ट […]