Home » ताजा खबरें » दिग्गज BJP नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के AIIMS में भर्ती….

दिग्गज BJP नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के AIIMS में भर्ती….

दिल्ली: BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें 26 जून की रात को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 96 साल के आडवाणी को 26 जून की शाम को उम्र से जुड़ी समस्या हुई थी. इसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट में भर्ती कर लिया. ये डिपार्टमेंट बुजुर्गों के इलाज के लिए होता है. अस्पताल ने कहा कि वो स्थिर हैं और कड़ी निगरानी में हैं. जानकारी मुताबिक, आडवाणी का इलाज यूरोलॉजी स्पेशलिस्ट की देखरेख में हो रहा है. यूरोलॉजी मूत्र प्रणाली और प्रजनन अंगों की बीमारियों से संबंधित है. रिपोर्ट के मुताबिक, आडवाणी कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. इसके चलते समय-समय पर घर पर ही उनका मेडिकल चेकअप किया जाता है.

बता दें, केंद्र सरकार ने इस साल भारत रत्न के लिए पांच नामों की घोषणा की थी जिसमें लालकृष्ण आडवाणी का नाम भी शामिल था. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बीमारी के कारण लालकृष्ण आडवाणी इस समारोह में शामिल नहीं हो सके थे. तब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के आवास पर उनको प्रतिष्ठित भारत रत्न से सम्मानित किया था. इस मौके पर वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे. इससे पहले साल 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था. 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आडवाणी को इनवाइट किया गया था. हालांकि, वो इसमें शामिल नहीं हुए थे. आडवाणी की तरफ से बताया गया था कि ज्यादा ठंड होने के कारण उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ना जाने का फैसला किया. लालकृष्ण आडवाणी ने 1998 से 2004 तक देश के गृह मंत्री और 2002 से 2004 तक उप प्रधान मंत्री के रूप में काम किया है. वो BJP के सह-संस्थापकों में से एक हैं और 2009 के आम चुनाव के दौरान पार्टी के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]