Home » ताजा खबरें » Noida News: नोएडा में 21वें फ्लोर से युवती ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत…

Noida News: नोएडा में 21वें फ्लोर से युवती ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत…

Noida News: नोएडा के लोट्स बुलेवर्ड सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने सोसाइटी में बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया है. जिस समय युवती ने सुसाइड किया, उस समय वह घर पर अकेली थी. युवती की पहचान उन्नति हुई है. उसकी उम्र करीब 21 साल है. मौजूदा वक्त में उन्नति लोटस ब्लू वर्ड सोसाइटी सेक्टर-100 नोएडा में टावर नंबर 12 के फ्लैट नंबर 2101 में रह रही थी. शनिवार सुबह उसने बालकनी से छलांग लगा दी. जिस वजह से उन्नति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका मूलरूप से मुरादाबाद की रहने वाली थी. उन्नति यहां अपनी एक महिला मित्र के साथ फ्लैट किराए पर लिया था. उन्नति गुरुग्राम में एक इंस्टीट्यूट से मास कम्युनिकेशन का कोर्स कर रही थी. बताया गया कि दोनों देर रात फ्लैट पर लौटे थे. इसकी जानकारी सोसाइटी के गार्ड ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, प्राथमिक जांच में अब तक कोई सुसाइ़ड नोट नहीं मिला है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की मानें तो युवती किसी बात को लेकर परेशान थी. उसने लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी के एक टावर के 12वें फ्लोर से कूदकर सुसाइड कर लिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस पूरे मामले की जांच थाना सेक्टर-39 पुलिस कर रही है. आपको बता दें, नोएडा में हाइराइज सोसाइटी की इमारतों से कूदकर पहले भी लोग सुसाइड कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *