Home » ताजा खबरें » ब्राह्मणों पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की विवादित टिप्पणी पर भड़के बीजेपी MLA सुधीर शर्मा

ब्राह्मणों पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की विवादित टिप्पणी पर भड़के बीजेपी MLA सुधीर शर्मा

Anurag Kashyap Apologies For Brahman Remark:  बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म फुले पर सीबीएफसी द्वारा चलाई गई कैंची पर नाराजगी जाहिर की थी.  थी. इसी दौरान उन्होंने ब्राह्ण समुदाय को लेकर विवादित कमेंट कर दिया था जिसके बाद से उनकी काफी आलोचना हो रही है. यहां तक कि उनकी बेटी को भी धमकियां मिल रही हैं. वहीं विवाद गहराता देख अनुराग कश्यप को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी है. भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करतए हुए अनुराग कश्यप पर निशाना साथा और लिखा कि मैं अनुराग कश्यप की हालिया पोस्ट की कड़ी निंदा करता हूँ, जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों का सामान्यीकरण और मजाक उड़ाया है. उनके शब्द आहत करने वाले, विभाजनकारी और अस्वीकार्य हैं. उनकी माफी के बावजूद, एक सार्वजनिक व्यक्ति द्वारा ऐसी बातें कहना रूढ़ियों और असहमति को बढ़ावा देता है. सुधीर ने आगे लिखा कि ब्राह्मणों ने भारत को चाणक्य जैसे महान व्यक्तित्व दिए हैं, जिनकी अर्थशास्त्र ने शासन को आकार दिया, और आदि शंकराचार्य, जिन्होंने आध्यात्मिक विचारों को एकीकृत किया. सर सी.वी. रमन ने रमन प्रभाव के लिए नोबेल पुरस्कार जीता, और सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारतीय दर्शन को वैश्विक पहचान दिलाई. उनके योगदान जाति से परे हैं और हम सभी को लाभान्वित करते हैं.  अनुराग कश्यप को अपने मंच का जिम्मेदारी से उपयोग करना चाहिए, ताकि वह एकता को बढ़ावा दें, न कि विभाजन को. आइए सभी समुदायों का सम्मान करें और नफरत को अस्वीकार करें.

शुक्रवार की रात, फिल्म निर्माता और अभिनेता अनुराग कश्यप ने चल रहे ‘फुले’ विवाद के बीच ब्राह्मण समुदाय के बारे में भड़काऊ कमेंट करने के बाद माफ़ी मांगी. इंस्टाग्राम पर अपना माफीनामा शेयर करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, “यह मेरी माफ़ी है, मेरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जिसे कॉन्टेक्स्ट से बाहर निकाल दिया गया और जो नफ़रत फैला रही है. कोई भी काम या स्पीच इस लायक नहीं है कि आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और सहकर्मी को संस्कार के किंगपिन्स से रेप और मौत की धमकियां मिलें. इसलिए, जो कहा गया है उसे वापस नहीं लिया जा सकता है और मैं इसे वापस नहीं लूंगा. लेकिन अगर आप किसी को गाली देना चाहते हैं, तो मुझे ही दें. मेरे परिवार ने न तो कुछ कहा है और न ही वे कभी बोलते हैं. उन्होंने आगे लिखा, “तो, अगर आप माफी चाह रहे हैं, तो यह मेरी माफी है. ब्राह्मणों, प्लीज महिलाओं को बख्श दें, यहां तक ​​कि शास्त्र भी इतनी शालीनता सिखाते हैं, न कि केवल मनुस्मृति. खुद तय करें कि आप वास्तव में किस तरह के ब्राह्मण हैं. जहां तक ​​मेरा सवाल है, मैं माफी मांगता हूं। वहीं एक यूजर ने अनुराग की इस पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, “ ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं. इस पर अनुराग ने भी विवादित टिप्पणी करते हुए लिख दिया” मैं ब्राह्मण पर *…..तुम्हें कोई प्रॉब्लम? अनुराग के इस कमेंट पर से ब्राह्मण समुदाय आक्रोश में है यहां तक कि फिल्ममेकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है. हालांकि अनुराग कश्यप ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी को धमकियां मिल रही हैं. इसके चलते उन्होंने माफी मांगी है.

फुले की रिलीज डेट आगे बढ़ी
बता दें कि प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर ‘फुले’ मच अवेटेड बायोपिक में से एक है, जो 19वीं सदी के भारत में जाति और लैंगिक असमानता को चुनौती देने में फुले दंपति के क्रांतिकारी काम को दर्शाती है. इसे 11 अप्रैल को रिलीज़ किया जाना था. लेकिन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज और परशुराम आर्थिक विकास महामंडल ने फिल्म के कंटेंट पर आपत्ति जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *