Home » Uncategorized » सोच समझ कर करे बयानबाजी अन्यथा, उन्हें व् कांग्रेस पार्टी को महिलाओं के आक्रोश का करना पड़ेगा सामना : विशाखा

सोच समझ कर करे बयानबाजी अन्यथा, उन्हें व् कांग्रेस पार्टी को महिलाओं के आक्रोश का करना पड़ेगा सामना : विशाखा

Oplus_131072

सोलन: भारतीय जनता पार्टी महिला मंडल सोलन की अध्यक्षा विशाखा ने जारी बयान में कहा कि महिला मोर्चा सोलन मंडल सुरजेवाला के बयान की कड़ी निंदा करता है और कांग्रेस नेताओ को आगाह करता है कि सोच समझ कर बयानबाजी करे अन्यथा उन्हें व् कांग्रेस पार्टी को महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया, इनके अपने पार्टी कार्यालयों में महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ होने की वारदातें हुई है, नेता द्वारा महिला को तंदूर में जला देना जैसे कारनामे भी हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व इस कारण से आज देश भर में समाप्त होने को है। आज जनता कांग्रेस से हताश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला अपमान की आदि है । कांग्रेस के नेता महिलाओं पर अप्पतिजनक टिप्पणी करते है। जिसकी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा की कांग्रेसी नेताओं द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न करना पुराना ट्रेंड है। ऐसे अनगिनत मामले सार्वजनिक है पर कांग्रेस पार्टी सुधारने का नाम नहीं लेती। ऐसे कांग्रेस के आचरण का देश की महिला शक्ति आने वाले लोक सभा चुनावों में जवाब देगी।

Leave a Comment