



धर्मशाला : जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 80 पद अधिसूचित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड के पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं व 12वीं रखी गई है। आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है, लम्बाई 168 सेंटीमीटर, भार 60 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। इस साक्षात्कार हेतु केवल पुरुष आवेदक ही पात्र होंगे। कंपनी द्वारा 16500 रुपए से 19 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा में तैनाती दी जा सकती है। इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 06 नवंबर 2023 को उप रोजगार कार्यालय, बैजनाथ, 07 नवंबर 2023 को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 08 नवंबर 2023 को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा व 09 नवंबर 2023 को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क भी कर सकते हैं। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।