Home » Uncategorized » पांच साल से एक जगह डटे पुलिस कर्मियों के होंगे तबादले, तैयार की गई सूचियां…

पांच साल से एक जगह डटे पुलिस कर्मियों के होंगे तबादले, तैयार की गई सूचियां…

शिमला : प्रदेश सरकार ने पांच साल से एक स्थान पर डटे पुलिस कर्मचारियों के तबादलों की तैयारी कर ली है। ऐसे पुलिस जवानों व निचले स्तर के अधिकारियों की सूची तैयार कर ली है जो पूर्व भाजपा सरकार से लेकर अब तक एक जगह नियुक्त हैं। अब इन्हें विजिलेंस व सीआइडी में जगह नहीं दी जाएगी। पहले सरकार बदलने पर पुलिस जवान विजिलेंस और सीआइडी में जुगाड़ भिड़ाकर तैनाती पाते रहे हैं।

मुख्‍यालय में पुलिस बलों की सूचियां तैयार

इस बार तबादला आदेश में पांच साल वालों को जिलों में भेजा जाएगा। पुलिस मुख्यालय में पुलिस बलों की सूचियां तैयार हो चुकी है। अब ये सूचियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी। ऐसी जानकारी है कि पिछली सरकार के समय के पुलिस जवान और अधिकारी आज तक मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात है। ये पुलिस अधिकारी पुलिस मुख्यालय को खटक रहे हैं और तय माना जा रहा है कि सीआइडी के आला अधिकारी तबादलों से जुड़ी सूचियां मुख्यमंत्री के सामने रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *