Home » Uncategorized » तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती को कर रहा था परेशान, आरोपित के खिलाफ केस पंजीकृत

तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती को कर रहा था परेशान, आरोपित के खिलाफ केस पंजीकृत

लाइव हिमाचल/चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुवाड़ी क्षेत्र से एक युवती को तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने, बार-बार फोन कर परेशान करने और जबरदस्ती करने की कोशिश का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर चुवाड़ी पुलिस थाने में निर्मल नामक आरोपित के खिलाफ अभियोग संख्या 90/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 351, 308 व 78 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 12 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी के अनुसार, शिकायत में लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *