Home » Uncategorized » नशे के खिलाफ महिला मंडल की सख्ती: कुल्लू के बालू गांव में शराब बेचते पकड़े जाने पर लगेगा 5,000 रुपये जुर्माना

नशे के खिलाफ महिला मंडल की सख्ती: कुल्लू के बालू गांव में शराब बेचते पकड़े जाने पर लगेगा 5,000 रुपये जुर्माना

लाइव हिमाचल/कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत करशेईगाड के बालू गांव में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए महिला मंडल ने सख्त कदम उठाया है। महिला मंडल बालू की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि गांव की सड़क या किसी दुकान पर कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचता हुआ पाया गया, तो उस पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल खराब होता है और परिवारों में कलह व आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला मंडल ने गांव में शांति और सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी ग्रामीणों से इस फैसले का सम्मान करने और सहयोग देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *