Home » धर्म » सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर फरार हुआ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 24 वर्षीय युवक

सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर फरार हुआ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 24 वर्षीय युवक

ऊना : जिला मुख्यालय के समीपवर्ती घालूवाल स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र (Drug de-addiction center) में भर्ती किए गए पंजाबी युवक द्वारा सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर फरार (Escape) होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधकों द्वारा पुलिस को शिकायत सौंपी गई है, हालांकि बताया जा रहा है कि फरार हुए युवक का नशा निवारण केंद्र के कर्मचारियों ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 15 दिन पूर्व पंजाब के कपूरथला जिला की फ़गवाड़ा तहसील के तहत नवी आबादी कॉलोनी के रहने वाले 24 वर्षीय तीरथ राम पुत्र इंद्रजीत सिंह को इसी नशा निवारण केंद्र में भर्ती करवाया गया था। वीरवार सुबह करीब 10:30 बजे नशा मुक्ति केंद्र में तैनात वार्ड बॉय को धक्का मारकर तीर्थ राम फरार हो गया।

वार्ड बॉय ने फौरन इसकी सूचना अन्य कर्मचारियों को दी। सभी ने मिलकर तीर्थ राम को पकड़ने के लिए करीब 2 किलोमीटर दूर तक लंबी दौड़ भी लगाई। लेकिन युवक भागने में कामयाब रहा है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *