Home » ताजा खबरें » शिमला के 8 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे डे-बोर्डिंग स्कूल

शिमला के 8 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे डे-बोर्डिंग स्कूल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला के आठ विधानसभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल (Day Boarding School) बनेंगे। इसके लिए जून माह में टैंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।  डिप्टी डायरेक्टर शिमला की अध्यक्षता में डे बोर्डिंग स्कूलों की साइट भी फाइनल कर दी गई है। इसमें शिमला शहरी में चार साइट फाइनल की गई है, जिसमें कुसुम्पटी नियर पैराडाइज स्कूल, धामी, भराड़ी नियर रेडिसन होटल, गजेरी सब तहसील ठियोग और सोलह मील एरिया शामिल है। इसके साथ ही अप्पर शिमला में रोहड़ू और रामपुर व कोटखाई शामिल है। इसमें लगभग सभी स्कूलों में साइट फाइनल कर दी गई है खास बात ये है कि एफआरए केस भी क्लीयर है। ऐसे में अब कंपनी के फाइनल होने के बाद इन स्कूलों का निर्माण कार्य भी सरकार जल्द ही शुरू कर सकती है।

कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही हर विधानसभा क्षेत्र में एक डे बोर्डिंग स्कूल बनाने का फैसला किया था, जिसका नाम राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। इन स्कूलों में स्टाफ से ले कर अन्य मूलभूत सुविधाएं अन्य स्कूलों से ज्यादा होगी।

स्कूलों में केजी से 12वीं कक्षा तक के बच्चे एक साथ शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इन स्कूलों में स्टाफ के रहने के लिए आवासीय सुविधा भी रहेगी। जिला में बनने वाले डे-बोर्डिंग स्कूलों में कई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें मैस की व्यवस्था सभी चीजें होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *