Home » ताजा खबरें » डगशाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 रोगियों ने करवाई जांच

डगशाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 रोगियों ने करवाई जांच

सोलन।डगशाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 रोगियों ने करवाई जांचसोलन।डगशाई छावनी परिषद और एमएमयू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 200 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। रोगियों को जांच के बाद निशुल्क दवाएं भी दी।
शिविर में मेडिकल, सर्जरी, महिलारोग, हड्डी रोग, बाल रोग, ईएनटी, स्किन के रोगियों ने अपनी बीमारी की जांच करवाई। शिविर का आयोजन डॉ. साहिल ठाकुर की देखरेख में हुआ। इस मौके पर स्टाफ नर्स शैलजा ठाकुर, फार्मासिस्ट निवाह,लैब टेक्नीशियन पवन ठाकुर, कैंट बोर्ड के जेई मनोज परिहार, सैनेटरी इंस्पेक्टर महेश स्वरूप समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]