Home » क्राइम » सोलन : रबौन में अवैध शराब तस्करी का हुआ पर्दाफाश, 28 पेटी हुई बरामद….

सोलन : रबौन में अवैध शराब तस्करी का हुआ पर्दाफाश, 28 पेटी हुई बरामद….

सोलन : पुलिस ने रबौन में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गेट नंबर दो पर गुप्त सुचना के आधार पर एक मारुती वैन से 28 पेटी देसी शराब पकड़ने में सफलता हांसिल की है। एक्साइज एक्ट (Excise Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया की पुलिस थाना सदर को गुप्त सुचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड (Housing Board) के गेट नंबर दो पर एक मारुती वेन खड़ी है, जिसमे शराब भरी हुई है। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सदर व सपरून चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर वेन (एचपी 01- 0781) को चेक किया। इस दौरान 28 पेटी देसी शराब ( 336 बोतले) मार्का संतरा बरामद की गई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]