हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होगी 297 नई इलेक्ट्रिक बसें, अधिकारियों और अनुभवी चालकों की तकनीकी टीम ने हैदराबाद में बसों का किया निरीक्षण

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम में 297 इलेक्ट्रिक बसें जुड़ने जा रही हैं। अधिकारियों और HRTC के अनुभवी चालकों की तकनीकी टीम ने हैदराबाद में इन बसों का निरीक्षण किया ताकि प्रदेश में आने से पहले उनकी गुणवत्ता का बारीकी से मूल्यांकन किया जा सके।ये बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगी, जिससे यात्रियों को अधिक […]
आपकी माताजी को प्रणाम कहता हूं’, ये सुनते ही इमोश्नल हो गईं इंडियन रेणुका सिंह ठाकुर, पीएम मोदी ने महिला क्रिकेटर को दिया खास मैसेज…

लाइव हिमाचल/शिमला: विश्वकप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने टीम को शानदार जीत की बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के साथ कई यादगार लम्हे साझा किए। […]
2271 करोड़ की लागत से बनेंगी 294 नई सड़कें; हिमाचल को मिली बड़ी सौगात,

लाइव हिमाचल/शिमला: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण के तहत हिमाचल प्रदेश को 294 सड़कों की स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं के लिए कुल 2271 करोड़ रुपए और लगभग 1538 किलोमीटर सड़क निर्माण की मंजूरी प्रदान की गई है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान […]
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ, जिला सोलन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का चेक किया भेंट…

लाइव हिमाचल/शिमला : नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ जिला सोलन ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनसे राज्य सचिवालय शिमला पर संघ के जिला अध्यक्ष अशोक ठाकुर की अध्यक्षता मे भेंट कर यह योगदान सौंपा। मुख्यमंत्री ने नई पेंशन […]
एचपीयू की पीजी परीक्षाएं 25 नवंबर से, जानिए ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि…

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को निर्देश दिया है कि वे अपने ऑनलाइन परीक्षा फार्म 10 नवंबर तक भर दें। इस तिथि के बाद विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म जमा करना होगा। इस बार पीजी […]
CBSE स्कूलों के सब कैडर के लिए शिक्षा विभाग ने तय किए नियम

शिमला : शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार अब नए पैटर्न पर काम करने जा रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता वाले सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षकों का सब कैडर बनाया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय इसके लिए नियम तैयार करने में जुटा है। एक बार शिक्षक की जिस स्कूल में […]
सुंदरनगर में छात्रा को अगवा करने की कोशिश,नाबालिग पर डाल रहा था डोरे; लोगों ने किया मुंह काला…
लाइव हिमाचल/मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदनगर में बीती रात को बड़ा बवाल देखने को मिला. यहां पर एक युवक ने फोर्च्यूनर गाड़ी में एक लडकी का पीछा किया और फिर उसे किडनैप करने की कोशिश की. घटना के बाद लोगों ने आरोपी को मौके पर पक़ड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी. […]
हाईकोर्ट ने एचआरटीसी के अनुबंध परिचालकों को समकक्षों के साथ नियमित करने के दिए आदेश

शिमला: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) मामले में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता अनुबंध कंडक्टरों को उनके समकक्षों के बराबर नियमितीकरण का लाभ देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने एचआरटीसी को आदेश दिया कि याचिकाकर्ताओं को 11 मार्च 2022 और 28 मई 2022 से सांकेतिक (नोशनल) अनुबंध नियुक्ति दी जाए और उनकी सेवाओं को 11 […]
CM रेखा गुप्ता ने गुरुपर्व के अवसर पर पटना साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका

नेशनल डेस्क: साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुई। इस मौके पर उनके साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। तख्त पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त कमेटी के अध्यक्ष […]
टोल प्लाजा के पास कार से 448.8 ग्राम चरस बरामद, 3 युवक गिरफ्तार

बिलासपुर: जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। घुमारवीं थाना पुलिस ने बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 448.8 ग्राम चरस बरामद कर पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम की […]