लाइव हिमाचल/मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदनगर में बीती रात को बड़ा बवाल देखने को मिला. यहां पर एक युवक ने फोर्च्यूनर गाड़ी में एक लडकी का पीछा किया और फिर उसे किडनैप करने की कोशिश की. घटना के बाद लोगों ने आरोपी को मौके पर पक़ड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी. वहीं, पुलिस थाने के गेट पर भी बवाल होता रहा. पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, विशेष समुदाय से संबंधित यह आरोपी व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से नाबालिग का पीछा कर रहा था. बुधवार शाम को जब वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से लड़की का पीछा करते हुए उसके घर के पास पहुँचा, तो लड़की के माता-पिता ने उसे मौके पर दबोच दिया. यह व्यक्ति लड़की के माता-पिता के साथ बहसबाजी और हाथापाई करने लग गया. इतने में यहां स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सभी का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. विरोध स्वरूप भीड़ ने उसका मुंह भी काला कर दिया. आरोपी की पहचान सुंदरनगर के डिनक के अब्बास के रूप में हुई है. लड़की के पिता की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई. घटना की खबर फैलते ही विशेष समुदाय के लोग बड़ी संख्या में थाने में पहुंच गए. यहां पुलिस के समक्ष कुछ टकराव भी देखे को मिली औऱ भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को अलग-अलग किया. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना के दोनों गेट बंद कर दिए गए थे. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीछा करने, मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।





