Home » Uncategorized » हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होगी 297 नई इलेक्ट्रिक बसें, अधिकारियों और अनुभवी चालकों की तकनीकी टीम ने हैदराबाद में बसों का किया निरीक्षण

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होगी 297 नई इलेक्ट्रिक बसें, अधिकारियों और अनुभवी चालकों की तकनीकी टीम ने हैदराबाद में बसों का किया निरीक्षण

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम में 297 इलेक्ट्रिक बसें जुड़ने जा रही हैं। अधिकारियों और HRTC के अनुभवी चालकों की तकनीकी टीम ने हैदराबाद में इन बसों का निरीक्षण किया ताकि प्रदेश में आने से पहले उनकी गुणवत्ता का बारीकी से मूल्यांकन किया जा सके।ये बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगी, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक, शांत और प्रदूषणमुक्त यात्रा अनुभव मिलेगा। माना जा रहा है कि  दिसंबर व जनवरी में नई बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इन सभी बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। प्रत्येक बस का 200 किलोमीटर आना-जाना रहेगा। इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।इन बसों के आने से एचआरटीसी के बेड़े से कुछ पुरानी बसें भी हटेंगी। 412 करोड़ रुपये से इन बसों की खरीद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *