Solan: कुमारहट्टी में बने टैक्सी और पिकप स्टैंड पर कूड़ा कर्कट हुआ साफ,खबर के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान..

सोलन: लाईव हिमाचल की खबर का एक बार फिर से असर हुआ है. कुमारहट्टी में बने टैक्सी और पिकप स्टैंड पर प्रशासन ने मौके पर कूड़ा कचरा साफ करवा दिया है

पहले लिया गया चित्र…..

कचरा ज्यादा होने पर अमुन्न कचरे में आग ही लगाई जाती है लेकिन क्या आप जानते है कि कूड़ा-कर्कट से निकलने वाले जहरीले धुंए से मनुष्य के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है इसे देखते हुए ही भारतीय दंड संहिता की धारा 188 प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत शहर में कूड़ा-कर्कट जलाने पर पाबंदी लगाई है।

बाद में लिया गया चित्र…..

लेकिन कूड़ा कचरा ज्यादा होने पर उसमे आग लगा दी जाती है. जिसके चलते बदबू और धुएं से लोग परेशान हो गए है. लेकिन खास बात यह है कि फिलहाल मीडिया में खबर आने के बाद कोई फायदा तो हुआ. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कचरे को को साफ कर वहीं पर जला दिया। वहीं जिला प्रशासन की इस कार्य से अब स्थानीय पिकप व टैक्सी चालक खुश नजर आ रहे हैं. जो काफी समय से इस बदबू से परेशान थे.

वित्तीय साक्षरता क्विज में मंझोल स्कूल अव्वल धीरज व यश का स्कूल में भी हुआ सम्मान

सोलन।कंडाघाट उपमंडल के सीनियर सेकंडरी स्कूल कल्होग में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से वित्तीय साक्षरता पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कंडाघाट उपमंडल के सीनियर सेकंडरी स्कूल मंझोल के छात्र यश त्यागी और धीरज ने पहला स्थान हासिल किया। सही वित्तीय बर्ताव, करें अपना बचाव के तहत भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से … Read more

कथित पत्र की हो जांच, जनता के समक्ष आए तथ्य : जयराम

शिमला : भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ अर्से से हम देख रहे हैं कि सरकार में कई प्रकार की विवाद चल रहे हैं ।

अब तो लिखित रूप में एक कथित पत्र भी वायरल हुआ है हालांकि पत्र किसने लिखा है उसकी जानकारी नहीं है पर पत्र अपने आप में ही एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह इस पत्र को लेकर जांच करें और जो भी तथ्य है वह जनता के बीच स्पष्ट रूप से लेकर आए, यह हमारा मुख्यमंत्री से आग्रह है ।
कर्मचारियों और अधिकारियों के बारे में इस प्रकार से चर्चा चल रही है और इससे सरकार का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
इस पत्र के बाद सरकार पर बहुत सारी चीजों को लेकर उंगली खड़ी हो रही है। हम मुख्यमंत्री से आग्रह करना चाहते हैं कि तुरंत इस सारे मामले की छानबीन करें और छानबीन पूर्ण होने के बाद इसके तथ्य जनता के समक्ष लेकर आए ऐसे पत्र पहले भी आए हैं पर इन सभी की जांच जरूरी है, हकीकत क्या है यह जनता के बीच आनी चाहिए।

प्रदेश के मंदिरों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित : मुकेश अग्निहोत्री

. उप मुख्यमंत्री ने चालदा महासु मंदिर सराजी एवं हाटकोटी मंदिर में परिवार सहित की पूजा अर्चना शिमला : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चालदा महासु मंदिर सराजी एवं हाटकोटी मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं का स्थल है और देवी-देवताओं के प्रति हम सभी की सच्ची … Read more

भर्तियों के पेंडिंग रिजल्ट की मांग को लेकर शिमला पहुंचे अभ्यर्थी

शिमला : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के भंग होने के बाद से परीक्षाओं के परिणाम लटके हुए हैं, जिससे बेरोजगार युवाओं का भविष्य अधर में है। बेरोजगार युवा लंबे समय से जांच के दायरे से बाहर परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की सरकार से गुहार लगा रहे हैं। आज भी युवा इसी मांग को लेकर शिमला पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात करनी चाही। लेकिन मुख्यमंत्री से मिलना नहीं हो पाया।

  अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछले साल से उनके परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं हो पाए हैं, जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है। कई बार सरकार से जांच के दायरे से बाहर परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक किसी भी परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। जिससे युवा मानसिक प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं।    प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आज भी बेरोजगार युवा मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे, लेकिन मुख्यमंत्री कांगड़ा के लिए रवाना हो गए। अभ्यर्थियों से नहीं मिले जिससे युवा खासे परेशान हैं। पहले ही बेरोजगारी के कारण युवा प्रताड़ित हैं। अब परीक्षाओं के परिणाम लटकने से मानसिक तनाव में हैं। इसलिए सरकार जल्द पेंडिंग भर्तियों के परिणाम घोषित करें।

सड़कों में कूडे़ के ढेर जगा रहे स्वच्छता अभियान की अलख…

गंदगी के बोझ तले दबकर रह गया स्वच्छ भारत मिशन…जी हाँ हम ऐसा इसलिए कह रहे है

क्योंकि इन दिनों सोलन के साथ लगते कुमारहट्टी मेन बाजार में बना टैक्सी और पिकप स्टैंड इसका प्रधानमंत्री से लेकर जिला प्रशासन तक सफाई अभियान पर नजर रख रहा है। इसके बावजूद भी यहां पर अब तक इस अभियान का कोई असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। इस रोड से रोजाना सेंकडों वाहन गुजरते है जिससे राहगीरों व स्थानीय निवासियों को हमेशा संक्रामक बीमारीयों के फैलने का खतरा बना रहता है।

स्थानीय पिकअप चालक चिंत राम ने बताया कि कुमारहट्टी मेन बाजार में बने टेक्सी स्टैंड पिकप स्टैंड में अभी तक कोई भी डस्टबिन नहीं लगा है तो  वहीँ पंचायत कि और से यहाँ पर डस्टबिन कि कोई सुविधा है जिससे कूड़ा कर्कट में मधुमखियें भिनभिना रही है इनका कहना ही कि गंदगी के आलम के चलते बीमारी न हो इसके चलते इन्हें अपनी टेक्सी में समय बिताना पड़ रहा है इन्होने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यहाँ पर बोर्ड लगाया जाए व डस्टबिन कि सुविधा प्रधान की जाए.

 

 

 

 

Rahul Gandhi On Truck: ट्रक के सफर पर निकले राहुल गांधी, अंबाला टू चंडीगढ़ का सफर किया तय

चंडीगढ़ : राहुल गांधी ट्रक की सवारी करते हुए नजर आए. उन्होंने अंबाला में ट्रक की सवारी की और ड्राइवरों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी. जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुए थे. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान स्कूर की सवारी करने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रक … Read more

सोलन में 22.29 ग्राम चिट्टा व 1.50 ग्राम मेथामफेटामाइन सहित 3 काबू …

सोलन, 23 मई : जनपद में परवाणू TTR के समीप कार सवार तीन युवकों को 22.29 ग्राम चिट्टा व 1.50 ग्राम मेथामफेटामाइन सहित गिरफ्तार किया गया है जानकारी के अनुसार ANTF शिमला की टीम ने TTR परवाणु के समीप नाका लगाया था। आने जाने वाले हर वाहन की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार (PB13 AW-8054) परमाणु की तरफ से आई जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार सवार तीन युवकों से 22.29 ग्राम चिट्टा व 1.50 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान मोहन लाल निवासी खरड़ पंजाब, मनिन्द्र सिंह निवासी खरड़ पंजाब व प्रदीप कुमार निवासी सेक्टर 56, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

वहीं एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। धारा 21, 25, 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

 

विदेशी भी अपना रहे अब भारतीय संस्कृति, पांव छूकर कर रहे PM का स्वागत…

मंडी : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि आज विदेशी भी भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं। किसी देश के प्रमुख का पांव छूकर भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत करना इसी बात का परिचायक है। आज देश मजबूत हाथों में हैं और निरंतर विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। यह बात उन्होंने बीती शाम आईआईटी मंडी में युवा संगम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। यहां उन्होंने गोवा राज्य से आए 45 स्टूडेंट्स के साथ मुलाकात की। उनसे उनकी हिमाचल यात्रा के बारे में जाना। जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत कभी इकॉनमी में 11वें, 12वें स्थान पर होता था और आज 5वें स्थान पर है जोकि पूरे देशवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज देश के उत्थान में हर नागरिक का अहम योगदान है। इस योगदान को भविष्य में भी इसी तरह से बनाए रखने की जरूरत है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। आज एक राज्य को दूसरे राज्य की संस्कृति और सभ्यता सहित वहां हुए विकास कार्यों को जानने का मौका मिल रहा है। इसके लिए सिर्फ पड़ोस के राज्यों को आपस में नहीं जोड़ा गया बल्कि ऐसे राज्यों को आपस में जोड़ा गया है जिनकी संस्कृति बिल्कुल भिन्न है। उन्होंने कहा कि केरल की एक बच्ची ने हिमाचली गाना गया है जोकि इस बात का परिचायक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को कितनी गहराई तक असर हो रहा है।

इस मौके पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहेरा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। समारोह के बाद गोवा से आए सभी बच्चे वापस अपने राज्य के लिए रवाना हो गए।

आज से तीन दिवसीय कांगड़ा दौरे पर रहेंगे CM सुखविंदर सिंह सुक्खू….

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 23 से 31 मई तक कांगड़ा जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा जन जनसमस्याएं सुनेंगे।
मुख्यमंत्री 23 मई, 2023 को शिमला से रवाना होंगे और प्रातः 9.30 बजे गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह धर्मशाला में पर्यटन विकास से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्यमंत्री 24 मई को धर्मशाला में विभिन्न विभागों तथा पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 मई को धर्मशाला में सार्वजनिक परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाएंगे तथा मैक्लोडगंज बस अड्डे का भूमि पूजन भी करेंगे। वह ढगवार दुग्ध संयंत्र तथा धौलाधार जैव विविधता पार्क का दौरा करने के उपरांत जनसमस्याएं सुनेंगे।
मुख्यमंत्री 26 मई को देहरा में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह 27 मई को नई दिल्ली में नीति आयोग के शासी निकाय की बैठक में भी शामिल होंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 28 मई को धर्मशाला में एन.पी.एस. संघ द्वारा आयोजित आभार रैली में शिरकत करेंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 31 मई को कांगड़ा जिला के फतेहपुर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री के कांगड़ा जिला के प्रवास से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। वह प्रवास के दौरान आम लोगों से भेंट भी करेंगे। इससे आम लोगों को अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी। वह निःसंकोच अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों के साथ-साथ जिला कांगड़ा से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत उनका कांगड़ा जिला का यह सघन प्रवास जिला में विकास को गति देने में दूरगामी भूमिका निभाएगा।