
गंदगी के बोझ तले दबकर रह गया स्वच्छ भारत मिशन…जी हाँ हम ऐसा इसलिए कह रहे है
क्योंकि इन दिनों सोलन के साथ लगते कुमारहट्टी मेन बाजार में बना टैक्सी और पिकप स्टैंड इसका प्रधानमंत्री से लेकर जिला प्रशासन तक सफाई अभियान पर नजर रख रहा है। इसके बावजूद भी यहां पर अब तक इस अभियान का कोई असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। इस रोड से रोजाना सेंकडों वाहन गुजरते है जिससे राहगीरों व स्थानीय निवासियों को हमेशा संक्रामक बीमारीयों के फैलने का खतरा बना रहता है।

स्थानीय पिकअप चालक चिंत राम ने बताया कि कुमारहट्टी मेन बाजार में बने टेक्सी स्टैंड पिकप स्टैंड में अभी तक कोई भी डस्टबिन नहीं लगा है तो वहीँ पंचायत कि और से यहाँ पर डस्टबिन कि कोई सुविधा है जिससे कूड़ा कर्कट में मधुमखियें भिनभिना रही है इनका कहना ही कि गंदगी के आलम के चलते बीमारी न हो इसके चलते इन्हें अपनी टेक्सी में समय बिताना पड़ रहा है इन्होने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यहाँ पर बोर्ड लगाया जाए व डस्टबिन कि सुविधा प्रधान की जाए.





