Home » ताजा खबरें » वित्तीय साक्षरता क्विज में मंझोल स्कूल अव्वल धीरज व यश का स्कूल में भी हुआ सम्मान

वित्तीय साक्षरता क्विज में मंझोल स्कूल अव्वल धीरज व यश का स्कूल में भी हुआ सम्मान

सोलन।कंडाघाट उपमंडल के सीनियर सेकंडरी स्कूल कल्होग में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से वित्तीय साक्षरता पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कंडाघाट उपमंडल के सीनियर सेकंडरी स्कूल मंझोल के छात्र यश त्यागी और धीरज ने पहला स्थान हासिल किया।
सही वित्तीय बर्ताव, करें अपना बचाव के तहत भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में खंडस्तरीय क्विज का आयोजन सीसे स्कूल कल्होग में किया गया। इसमें विजेता छात्रों को 5000 हजार रुपए का नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र और समृतिचिन्ह भेंट किया गया।
विजेता छात्रों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल अमिता कश्यप ने क्विज विजेता धीरज व यश त्यागी को बधाई दी। उन्होंने दोनों बच्चों को अपनी ओर से 500-500 रुपए भी दिए। इस मौके पर कल्पना परमार, मीनू वर्मा, करूणा पंवर, विवेक शर्मा, हेमराज ठाकुर, विनोद ठाकुर, कुलदीप कुमार, हनी कुमार शास्त्री, सीमा, ऊषा शर्मा,शीला ठाकुर, अंजना, सीता देवी ने भी विजेता छात्रों को प्रथम आने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *