
शिमला : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के भंग होने के बाद से परीक्षाओं के परिणाम लटके हुए हैं, जिससे बेरोजगार युवाओं का भविष्य अधर में है। बेरोजगार युवा लंबे समय से जांच के दायरे से बाहर परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की सरकार से गुहार लगा रहे हैं। आज भी युवा इसी मांग को लेकर शिमला पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात करनी चाही। लेकिन मुख्यमंत्री से मिलना नहीं हो पाया।





