Home » ताजा खबरें » Solan: कुमारहट्टी में बने टैक्सी और पिकप स्टैंड पर कूड़ा कर्कट हुआ साफ,खबर के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान..

Solan: कुमारहट्टी में बने टैक्सी और पिकप स्टैंड पर कूड़ा कर्कट हुआ साफ,खबर के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान..

सोलन: लाईव हिमाचल की खबर का एक बार फिर से असर हुआ है. कुमारहट्टी में बने टैक्सी और पिकप स्टैंड पर प्रशासन ने मौके पर कूड़ा कचरा साफ करवा दिया है

पहले लिया गया चित्र…..

कचरा ज्यादा होने पर अमुन्न कचरे में आग ही लगाई जाती है लेकिन क्या आप जानते है कि कूड़ा-कर्कट से निकलने वाले जहरीले धुंए से मनुष्य के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है इसे देखते हुए ही भारतीय दंड संहिता की धारा 188 प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत शहर में कूड़ा-कर्कट जलाने पर पाबंदी लगाई है।

बाद में लिया गया चित्र…..

लेकिन कूड़ा कचरा ज्यादा होने पर उसमे आग लगा दी जाती है. जिसके चलते बदबू और धुएं से लोग परेशान हो गए है. लेकिन खास बात यह है कि फिलहाल मीडिया में खबर आने के बाद कोई फायदा तो हुआ. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कचरे को को साफ कर वहीं पर जला दिया। वहीं जिला प्रशासन की इस कार्य से अब स्थानीय पिकप व टैक्सी चालक खुश नजर आ रहे हैं. जो काफी समय से इस बदबू से परेशान थे.

Leave a Comment