Home » Uncategorized » ऐसा एक्शन लो कि अपराधियों के मन में खौफ रहे…दिल्ली-NCR में रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

ऐसा एक्शन लो कि अपराधियों के मन में खौफ रहे…दिल्ली-NCR में रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

नेशनल डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और दुष्कर्म के मामलों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सोमवार को कड़े सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर बल दिया। जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों के मन में ऐसा डर पैदा किया जाना चाहिए कि वे ऐसा घिनौना अपराध करने की सोच भी न सकें। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को मानवाधिकार समूहों की चिंता किए बिना सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और अपराध होने के बाद निपटने के बजाय उन्हें रोकने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसा माहौल तैयार किया जाए, जिसमें हर महिला रात के समय भी सड़कों या सार्वजनिक परिवहन में खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *