Home » Uncategorized » Agniveer Recruitment 2027: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू हुआ पंजीकरण, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन…

Agniveer Recruitment 2027: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू हुआ पंजीकरण, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन…

सोलन: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2027 में सोलन, शिमला, सिरमौर व किन्नौर के युवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। यह जानकारी भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने दी। कर्नल मनीष सिंह ने कहा कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क या स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के लिए ऑनलाइन परीक्षा विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इनकी पात्रता तथा शर्तें भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक भी दिया गया है। इस लिंक पर उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया में पंजीकरण और ऑनलाइन परीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in    पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। प्रथम अप्रैल, 2026 तक पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार पात्र दो ट्रेड्स के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। कर्नल मनीष सिंह ने कहा कि पंजीकरण से पूर्व उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता एवं अन्य शर्तों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *