Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के मौसम शुष्क बना रहा. ऐसे में प्रदेश के कई स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. अब बदलते मौसम के दौरान मैदानी क्षेत्रों में बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि मंडी में मध्यम कोहरा देखने को मिला. वहीं प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. ऐसे में अब बदलते मौसम के दौरान कुल्लू मनाली में शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने से मौसम आंख मिचौली का खेल खेलता नजर आया।
आगामी दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार अब आगामी दिनों में प्रदेश में फिर मौसम बिगड़ सकता है. ऐसे में मैदानी इलाकों में बिलासपुर और मंडी के बल्ह क्षेत्र के आसपास कुछ हिस्सों में सुबह और देर रात को घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी है. वहीं 20 और 21 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. सप्ताह के शेष दिनों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है. चंबा के उच्च पर्वतीय इलाकों और लाहौल स्पीति में से एक दो स्थानों पर हल्की बारिश / बर्फबारी होने की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान निचले पहाड़ी/ मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि अगले 24 घंटों के बाद ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा. इसके बाद अगले 2 से 3 दिनो में राज्यभर में न्यूनतम तापमान धीरे धीरे 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. जबकि अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने को संभावना है और 3 से 4 दिनों में राज्यभर में अधिकतम तापमान धीरे धीरे 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
प्रदेश के शहरों में कितना रहा अधिकतम तापमान
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस -4.1 डिग्री रहा. ताबो में न्यूनतम पारा माइनस -2.3 दर्ज किया गया. राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 12.2 डिग्री, सुंदरनगर में 2.7 डिग्री, भुंतर में 3.5 डिग्री, कल्पा में 3.4 धर्मशाला में 8.8, ऊना में 7.0, नाहन में 9.8 पालमपुर में 5.5, सोलन में 3.2, मनाली में 4.6, कांगड़ा में 5.7, मंडी में 4.6, बिलासपुर में 7.3, हमीरपुर में 4.9, जुब्बड़हट्टी में 9.2, कुफरी में 10.3, नारकंडा में 6.7, रिकांगपिओ में 4.4, सेऊबाग में 5.0, बरठीं में 6.3, कसौली में 11.7, पांवटा साहिब मे 9.0, नेरी में 10.2 और बजौरा में 3.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। प्रदेश को राजधानी शिमला में 18.2 अधिकतम पारा रहा. जबकि सुंदरनगर में 22.3, भुंतर में 22.2, कल्पा में 16.8, ऊना में 25.2, नाहन में 20.0, सोलन में 21.2, मनाली में 17.4, कांगड़ा में 21.5, मंडी में 22.8, बिलासपुर में 21.7, हमीरपुर में 24.3, जुब्बड़हट्टी में 22.0 कुफरी में 15.6, कुकुमसेरी में 14.8, कुफरी में 15.6, नारकंडा में 16.4, भरमौर में 18.8, रिकांगपिओ में 19.8, बरठीं में 23.2, कसौली में 15.9, ताबो में 9.4, नेरी में 24.3 और बजौरा में 23.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।





