सेब खरीद के नाम पर आढ़ती से 44.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी…

शिमला: हिमाचल प्रदेश के एक आढ़ती से 44.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोप लदानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। सेब खरीद के नाम पर आढ़ती के साथ 44.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर […]
प्रदेश में आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, 48 घंटों तक मौसम खराब रहने के आसार

Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के मौसम शुष्क बना रहा. ऐसे में प्रदेश के कई स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. अब बदलते मौसम के दौरान मैदानी क्षेत्रों में बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि मंडी में मध्यम कोहरा देखने को मिला. वहीं […]
खेल युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम : कर्ण नंदा

शिमला : रिज शिमला में Clash of Arm League द्वारा आयोजित आर्म रेसलिंग टूर्नामेंट का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, शारीरिक मजबूती, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों और दर्शकों […]
विकसित भारत–जी राम जी’ विधेयक 2025 ग्रामीण भारत के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर : हर्ष महाजन

शिमला : भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) : VB-G RAM G (विकसित भारत–जी राम जी) विधेयक, 2025 को ग्रामीण भारत के लिए ऐतिहासिक, दूरदर्शी और परिवर्तनकारी कानून बताते हुए कहा कि यह विधेयक विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय संकल्प को जमीनी स्तर […]
कांग्रेस पार्टी को श्रीराम के नाम से नफरत, राम से जुड़े हर कार्य का किया विरोध : डॉ. राजीव बिंदल

नाहन : आज बूथ संपर्क अभियान के दौरान खजूरना, कोटड़ी, मंझोली और गाडा बूथ में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भगवान श्रीराम के नाम से ही नफरत है और वह निरंतर ऐसे अवसर तलाशती रहती है, […]
मुख्यमंत्री ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ…

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर कमला नेहरू अस्पताल, शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय ‘सघन पल्स पोलियो अभियान’ का शुभारम्भ किया। उन्होंने नन्हें-मुन्ने बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक भी पिलाई। मुख्यमंत्री ने अभियान के सफल आयोजन के लिए चिकित्सकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, एएनएम, पंचायती राज […]
कर्ज में डूबे छोटे दुकानदारों के 10 लाख तक के लोन का एक लाख चुकाएगी हिमाचल सरकार
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार अब छोटे कारोबारियों को कर्ज से उबारेगी। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में एनपीए घोषित बैंक खातों वाले छोटे दुकानदारों को आर्थिक मदद मिलेगी। दस लाख तक के कर्ज पर एक लाख रुपये प्रदेश सरकार चुकाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना लागू की गई है। जिन दुकानदारों का वार्षिक टर्नओवर […]
10 साल पुराने मारपीट मामले में फरार भगोड़ा अपराधी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

सोलन: जिला की धर्मपुर पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में दबिश देकर एक भगोड़े अपराधी शशि कांत को गिरफ्तार किया है। 32 वर्षीय आरोपी मंडी जिला की सरकाघाट तहसील के रोपड़ी गाँव का मूल निवासी […]
कसौली में चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार, एक आराेपी पर पहले से दर्ज हैं 7 मामले…

सोलन : जिला के पुलिस थाना कसौली की टीम ने नशा माफिया के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए दो व्यक्तियों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक जब पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध रोकथाम और गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली […]
समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय सुलभ बनाना विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य : अशोक कुमार वत्सल

सोलन: अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं उपमण्डल विधिक सेवा प्राधिकरण कसौली के अध्यक्ष अशोक कुमार वत्सल ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय सुलभ बनाना और विधिक सहायता पहुंचाना है ताकि कोई भी व्यक्ति कानून के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे। अशोक कुमार आज उपमण्डल […]