Home » Uncategorized » मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के गैस्ट्रो विभाग की बड़ी कामयाबी गले में फंसी कोल्ड ड्रिंक की कंकरी निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी…

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के गैस्ट्रो विभाग की बड़ी कामयाबी गले में फंसी कोल्ड ड्रिंक की कंकरी निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी…

लाइव हिमाचल/ हमीरपुर: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के गैस्ट्रो विभाग ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता और बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लोहा मनवाया है। सरकाघाट अस्पताल से देर रात गंभीर स्थिति में रेफर होकर पहुंचे एक मरीज के गले में फंसी कोल्ड ड्रिंक की बोतल की कंकरी को गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा पटियाल और उनकी टीम ने महज 30 मिनट में एंडोस्कोपी के माध्यम से सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। डॉक्टरों की तत्परता से मरीज को बड़ी राहत मिली और एक संभावित जानलेवा स्थिति को टाल दिया गया।जानकारी के अनुसार, मरीज के घर पर सेलिब्रेशन का कार्यक्रम था। इसी दौरान कोल्ड ड्रिंक पीते समय बोतल की कंकरी उसके गले में फंस गई। अचानक हुई इस घटना के बाद परिजन मरीज को सरकाघाट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। देर रात मरीज के अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी विभाग में चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। मरीज के एक्स-रे सहित अन्य आवश्यक टेस्ट करवाए गए, लेकिन शुरुआती जांच में गले में फंसी कंकरी का पता नहीं चल पाया।इसके बाद गैस्ट्रो विभाग की विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा पटियाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एंडोस्कोपी करने का निर्णय लिया। एंडोस्कोपी के दौरान पता चला कि मरीज के गले के अंदर कंकरी फंसी हुई है। इसके बाद डॉ. पूर्णिमा पटियाल और उनकी टीम ने करीब आधे घंटे तक प्रक्रिया करते हुए कंकरी को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया।
वही डॉ. पूर्णिमा पटियाल ने बताया कि देर रात सरकाघाट अस्पताल से एक मरीज को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया था। मरीज के घर पर सेलिब्रेशन के दौरान कोल्ड ड्रिंक की बोतल की कंकरी उसके गले में फंस गई थी। अस्पताल में पहुंचने के बाद मरीज के एक्स-रे और अन्य जांचें की गईं, लेकिन कंकरी का पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद एंडोस्कोपी के माध्यम से जांच की गई तो गले के अंदर कंकरी फंसी हुई मिली। उन्होंने बताया कि अपनी टीम के सहयोग से करीब 30 मिनट के भीतर कंकरी को बाहर निकालकर मरीज को राहत पहुंचाई गई।उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कंकरी को बाहर नहीं निकाला जाता तो यह स्थिति मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। ऐसे मामलों में समय पर सही जांच और उपचार बेहद जरूरी होता है।
वहीं, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि सरकाघाट क्षेत्र से एक मरीज को देर शाम मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया था। मरीज के गले में कोल्ड ड्रिंक की बोतल की कंकरी फंस गई थी। गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा पटियाल और उनकी टीम ने करीब आधे घंटे के भीतर एंडोस्कोपी के माध्यम से कंकरी को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया और मरीज को राहत प्रदान की।उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कंकरी को बाहर नहीं निकाला जाता तो यह मरीज के लिए जानलेवा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *