Home » Uncategorized » शिक्षकों को दिया बाल संरक्षण का प्रशिक्षण

शिक्षकों को दिया बाल संरक्षण का प्रशिक्षण

लाइव हिमाचल/सोलन: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के दूसरे चरण के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा आज जिला कल्याण कार्यालय में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 34 स्कूलों के दो चयनित प्रति स्कूल शिक्षकों को बाल संरक्षण और बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षक बच्चों के नियमित संपर्क में रहते हैं। ऐसे में बाल शोषण के मामलों की पहचान और बच्चों को सहायता दिलाने में उनकी भूमिका अहम है। प्रशिक्षण के दौरान पॉक्सो अधिनियम-2012, किशोर न्याय अधिनियम-2015, साइबर सुरक्षा,  ऑनलाइन शोषण, साइबर ठगी और सेक्सटॉर्शन जैसे विषयों पर जानकारी भी प्रदान की गई। प्रभारी महिला थाना सोलन कविता चौहान ने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन शोषण, साइबर ठगी जैसे विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *