Home » Uncategorized » Himachal Weather: हिमाचल में बढ़ी ठंड, दिन में धूप के बावजूद भी नहीं मिल रही राहत…

Himachal Weather: हिमाचल में बढ़ी ठंड, दिन में धूप के बावजूद भी नहीं मिल रही राहत…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। तापमान में गिरावट से अधिकतर क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन काफी बढ़ गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो गया है, जबकि मैदानों और घाटी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने लगा है। राज्य में 25 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से 8 स्थानों पर पारा पांच से कम व तीन जगह माइनस में है। शिमला सहित अन्य स्थानों में आज धूप खिली हुई है।

18 नवंबर तक ऐसा रहेगा माैसम
केलांग, कुकुमसेरी व ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस व कल्पा में शून्य में दर्ज किया गया है। तापमान में दर्ज हुई इस कमी से पानी के स्रोतों और नलों में पानी जमने लगा है। बुधवार सुबह बिलासपुर व सुंदरनगर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 18 नवंबर तक माैसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है।  सर्दी बढ़ने से बाजारों में हीटर, ब्लोअर और गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। वहीं, पर्यटन नगरी मनाली और शिमला में सैलानियों की आवाजाही में भी इजाफा हुआ है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 5.3, भुंतर 4.1, कल्पा 0.2, धर्मशाला 9.8, ऊना 8.5, नाहन 9.8, केलांग -3.0, पालमपुर 5.0, सोलन 5.3, मनाली 2.7, कांगड़ा 5.8, मंडी 7.6, बिलासपुर 9.0, हमीरपुर 6.0, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 7.3, कुकुमसेरी -2.9, नारकंडा 4.7, रिकांगपिओ 3.0, सेऊबाग 2.6, बरठीं 7.0, कसाैली 11.5, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 8.9,  देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -4.5 व नेरी में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान
उधर, मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.6, कांगड़ा में 25.4, हमीरपुर में 26.0, मंडी में 24.8, सोलन में 24.5, नाहन में 26.0, और कसौली में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *