Home » ताजा खबरें » Mumbai Rain Alert: मूसलधार बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, लोकल सेवाएं प्रभावित, हाईअलर्ट पर पुलिस

Mumbai Rain Alert: मूसलधार बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, लोकल सेवाएं प्रभावित, हाईअलर्ट पर पुलिस

Mumbai Rain Alert: मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक जाम और आवागमन में परेशानी हो रही है। जलभराव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आ रही हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें। प्रशासन ने कहा है कि लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी की गई है और सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट पर हैं। मुंबई प्रशासन ने ड्राइवरों को गाड़ी धीरे चलाने और जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है। बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। मुंबई में किसी भी आपात स्थिति के लिए लोगों को नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल करने को कहा गया है। 100, 112 और 103 इन नंबरों पर कॉल करके आप पुलिस या अन्य मदद प्राप्त कर सकते हैं। आईएमडी के अनुसार, 25 जुलाई को मयूरभंज और क्योंझर जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है (21 सेंटीमीटर से ज्यादा), जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 10 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ समुद्री तूफान की आशंका को देखते हुए मछुआरों को 28 जुलाई तक समुद्र में न जाने को कहा गया है। इस दौरान समुद्र में लहरें बहुत ऊंची हो सकती हैं और खतरा बढ़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि ओडिशा में 25 जुलाई से 28 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया अब डिप्रेशन में बदल गया है, जिससे तेज हवाएं और मूसलधार बारिश की संभावना बढ़ गई है।

Leave a Comment