लाइव हिमाचल/सोलन: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (KIPS), सनवारा की अंडर-17 वॉलीबॉल टीम ने सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए देवरिया (उत्तर प्रदेश) के सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के खिलाफ एकतरफा और सहज जीत हासिल की है। मेजबान विद्यालय होने के दबाव के बावजूद KIPS की टीम ने अद्भुत संयम, प्रभावी रक्षा, शानदार आक्रमण और बेहतरीन टीम तालमेल का परिचय दिया। टीम के कोच जगदीश ने खिलाड़ियों के अनुशासन और मेहनत की सराहना की, वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव और प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि यह जीत टीमवर्क, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है और खिलाड़ी आगामी मुकाबलों में भी इसी उत्साह व खेल भावना के साथ प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करे।





