Home » Uncategorized » चंबा में दर्दनाक हादसा: टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका, व्यक्ति की हुई मौत

चंबा में दर्दनाक हादसा: टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका, व्यक्ति की हुई मौत

लाइव हिमाचल/चंबा: जिला मुख्यालय चंबा के साथ लगते परेल में दर्दनाक घटना पेश आई है। गाड़ी के टायर में हवा भरते वक्त अचानक टायर फट गया, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव छमैरी (चमीनू) डाकघर बरौर तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार मुख्यालय के साथ लगते परेल में टायर ठीक करने का कार्य करता था। शनिवार को सुबह राकेश कुमार टायर में हवा भर रहा था। इस दौरान अचानक टायर फट गया। जिसकी चपेट में आने से राकेश कुमार वहां से पांच-छह फीट दूरी पर बेसुध होकर गिरा। घटना के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत गाड़ी में डालकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, उन्होंने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से घटना को लेकर जानकारी हासिल की। इसके बाद मेडिकल कालेज में जाकर मृतक के शव को कब्जे में लिया साथ ही स्वजन के भी बयान दर्ज किए। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजन को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *