Home » ताजा खबरें » सराज घाटी में आई भारी आपदाः पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का पुश्तैनी घर खतरे की जद में, शौचालय और गोशाला टूटी, भाई के नए मकान में भी आईं दरारें…

सराज घाटी में आई भारी आपदाः पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का पुश्तैनी घर खतरे की जद में, शौचालय और गोशाला टूटी, भाई के नए मकान में भी आईं दरारें…

लाइव हिमाचल/मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 30 जून और 1 जुलाई को हुई भंयकर बारिश ने पूरी सराज घाटी को तबाह कर दिया है. इस दौरान सैंकड़ों घर जमींदोज हो गए गए हैं. वहीं, सूबे के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का पुश्तैनी घर भी खतरे की जद में आ गया है. घर के साथ बना टॉलेट और गोशाला गिर गई है और घर के गिरने का भी खता है. जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम और सराज से मौजूदा विधायक जयराम ठाकुर का यह पुश्तैनी घर तांदी गांव में ही है. वर्षों तक जयराम ठाकुर इसी घर में रहते थे. बाद में उन्होंने यहां से थोड़ी दूरी पर अपना नया घर बना लिया. इस पुश्तैनी घर में जयराम ठाकुर के दूसरे नंबर के भाई बीरी सिंह अपने परिवार सहित रहते हैं, जबकि इसके साथ ही नीचे की तरफ को बड़े भाई अनंत राम ने नया घर बनाया है, वो भी खतरे की जद में आ गया है. दरअसल, बीती 30 जून और 1 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण जयराम ठाकुर के इस पुश्तैनी घर के पास वाली सड़क धंस गई. इस कारण इस पुश्तैनी घर और साथ लगते घर पर दरारें आ गई हैं. जहां पर भूस्खलन हुआ है वहां पर तिरपाल आदि बिछाकर लैंडस्लाइड के खतरे को टालने का प्रयास किया जा रहा है. आपदा के इतने दिनों के बाद आज जयराम ठाकुर ने अपने इस पुश्तैनी घर का निरीक्षण किया और परिजनों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद जयराम ठाकुर क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने निकल गए. बताया जा रहा है कि यह दोनों भाई अभी यहीं पर ही रह रहे हैं लेकिन जब ज्यादा बारिश हो जाए तो फिर रहने के लिए जयराम ठाकुर के नए घर पर चले जाते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में आई आपदा में मंडी जिले में 1200 के करीब घर आंशिक या फिर पूरी तरह से टूट गए हैं. जिले में अक तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोग लापता हैं. सराज घाटी में 10 दिन से राहत और बचाव का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]