Home » ताजा खबरें » खुल गया लेह-मनाली हाईवे, 6 माह से था बंद, 50 फीट बर्फ की दीवारें काटकर बीआरओ ने किया बहाल…

खुल गया लेह-मनाली हाईवे, 6 माह से था बंद, 50 फीट बर्फ की दीवारें काटकर बीआरओ ने किया बहाल…

लाइव हिमाचल/केलांग : छह महीने के बाद मनाली से लेह की कनेक्टिलविटी बहाल हो गया है. बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेश ने मनाली लेह हाईवे को आम जनता के लिए खोल दिया है और ऐसे में लेह-लद्दाख घूमने के शौकीन बाइकर्स और दूसरे लोगों के लिए खुशखबरी है. बीते साल 15 नवंबर के बाद से ही यह मार्ग बंद था, जो कि अधिर बर्फ की वजह से 19 दिन की देरी से खोल गया है. दरअसल, बीते साल सर्दियों में भारी बर्फबारी के चलते मनाली-दारचा-सरचू-लेह सड़क मार्ग बंद हो गया था. बीते छह महीने से 475 किलोमीटर लंबा यह मार्ग बंद था. लेकिन सोमवार को दीपक प्रोजेक्ट के अन्तर्गत आने वाले 38 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल गौरव बंगारी और हिमांक प्रोजेक्ट के 753 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल एएस शर्मा के मौजूदगी में हिमाचल और लद्दाख के बॉर्डर सरचू पर ओपनिंग सरेमनी हुई और गोल्डन हैंडशेक सेरेमनी के बाद यह हाईवे बहाल कर दिया गह गया. पांच साल के बच्चे तेंजिन देचन ने इस रिबन काटकर इस मार्ग को आम लोगों के लिए खोला. बताया जा रहा है कि मंगलवार से इस हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू होगी. गौरतलब है कि लाहौल के दारचा की तरह से सरचू की ओर 21 मार्च से बर्फ हटाने का काम शरू किया गया था. इस दौरान कुल 12 मशीनें लगाई गई और इनमें 4 स्नो कटर, 2 इस्कालेटर,2 डोजर,1 जेसीबी शामिल थी. 70 आरसीसी के आफिसर कमांडिंग मेजर तेजस मोरे ने बताया कि दारचा से सरचू तक बर्फ हटाने में 50 दिन का वक्त लगा. बारालाचा पास में 26 एवलॉच साइट है, जिनमें से 12 साइट में 50 फीट का एवलॉंच आया हुआ था और इसे हटाने में बड़ी चुनौती पेश आई। हिमांक प्रोजेक्ट के तहत 111 आसीसी ने 17 मार्च से बर्फ हटाने का काम शपरू किया था और इस टीम ने लेह से सरचू तक 252 किलोमीटर हाईवे से बर्फ हटाई और मार्ग को बहाल किया.  मेजर सन्नी सिंघल के कुशल नेतृत्व में 10 अप्रैल को तंगलंगला (17480 फीट ऊंचाई), 20 अप्रैल को पांग, 28 अप्रैल लाचुंग ला (16616 फीट), 01 मई को नकिला (15546 फीट) और 6 मई को सरचू तक रोड क्लीयर किया.  गौरतलब है कि बहरहाल करीब 50 दिन में 20 से 25 फुट ऊंचे बर्फ की दीवार को काटने हुए सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को बहाल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12