Home » Uncategorized » शिमला: निजी होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ननखड़ी के 26 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने होटल प्रबंधन और साथियों पर लगाए लापरवाही के आरोप

शिमला: निजी होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ननखड़ी के 26 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने होटल प्रबंधन और साथियों पर लगाए लापरवाही के आरोप

 लाइव हिमाचल/शिमला: राजधानी शिमला के एक निजी होटल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ननखड़ी के करांगला गांव निवासी 26 वर्षीय युवक उमेश सिंगला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में मृतक के मामा देवीलाल ने होटल प्रबंधन और युवक के साथ ठहरे दोस्तों पर गंभीर लापरवाही के आरोप जड़े हैं। परिजनों का कहना है कि घटना के समय कमरे में उमेश के साथ एक युवती और तीन अन्य युवक मौजूद थे, और उसकी मौत देर रात ही हो चुकी थी, इसके बावजूद न तो साथियों ने और न ही होटल प्रशासन ने समय रहते किसी को इसकी भनक लगने दी, बल्कि पुलिस को भी सुबह छह बजे के बाद सूचित किया गया। शोकाकुल परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है, वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा और फिलहाल हर पहलू से मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12