Home » Uncategorized » मनाली के जगतसुख से 18 नवंबर से लापता है 19 साल की युवती, मोबाइल बंद आने और सहेली के जवाब न देने पर मां ने थाने में दर्ज कराया केस

मनाली के जगतसुख से 18 नवंबर से लापता है 19 साल की युवती, मोबाइल बंद आने और सहेली के जवाब न देने पर मां ने थाने में दर्ज कराया केस

लाइव हिमाचल/मनाली: पर्यटन नगरी मनाली के समीपवर्ती क्षेत्र जगतसुख से एक 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस थाना मनाली में दर्ज शिकायत के अनुसार, जगतसुख निवासी हरि प्रिया ने बताया कि बीती 18 नवंबर को रामशिला में रहने वाली इशिका नाम की एक युवती उनकी 19 वर्षीय बेटी गुंजन को अगले दिन वापस भेजने की बात कहकर अपने साथ घर ले गई थी, लेकिन इसके बाद गुंजन घर नहीं लौटी। पीड़ित मां का आरोप है कि शुरुआती दौर में इशिका ने फोन पर गुंजन से बात भी करवाई थी, लेकिन अब गुंजन का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है और इशिका भी उसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी देने से साफ इनकार कर रही है। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम में इशिका की संदिग्ध भूमिका होने की आशंका जताते हुए पुलिस से गुंजन को जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित घर पहुंचाने की गुहार लगाई है, वहीं मनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता युवती की तलाश और हर पहलू से मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12