Home » ताजा खबरें » हिमाचल-पंजाब बस विवाद सुलझा, HRTC की 20 रात्रि बस सेवाएं हुई बहाल..

हिमाचल-पंजाब बस विवाद सुलझा, HRTC की 20 रात्रि बस सेवाएं हुई बहाल..

लाइव हिमाचल/शिमला: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशों पर  निगम प्रबंध निदेशक डाॅ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में रूटों की बहाली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें रूट बहाल करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि प्रदेश सरकार ने मार्च के तीसरे सप्ताह में पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में HRTC बसों पर हमले और भिंडरावाला के पोस्टर लगाने के बाद 20 रूटों पर बस सेवाएं बीते 21 मार्च को बंद की थी। जिन रूटों पर बस सेवाएं आज बहाल की जा रही है, वह बसें पंजाब के अलग-अलग शहरों में रात में रुकती हैं और सुबह के वक्त हिमाचल के अलग-अलग शहरों को वापस चलती है। इनके बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आज से यात्रियों को आवाजाही की सुविधा मिल पाएगी। पंजाब पुलिस ने हिमाचल सरकार को प्रदेश की बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है। इसे देखते हुए बस सेवाएं बहाल की गई है। वहीं हिमाचल से दिन के वक्त पंजाब जाने वाले लगभग 200 बसें पहले की तरह चल रही थी। बता दें कि मार्च माह में हिमाचल की 7 से ज्यादा सरकारी बसों में पंजाब में तोड़फोड़ की गई थी और उनपर भिंडरावाला के पोस्टर लगाए गए थे। दोनों राज्यों में बढ़ती तनातनी का यह मामला हिमाचल विधानसभा में भी उठाया गया था। तब हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से फोन पर बात की। पंजाब सीएम ने हिमाचल की बसों की पंजाब में सुरक्षा सुनिश्चित करने और हिमाचल की बसों पर हमला करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। मार्च के पहले सप्ताह में पंजाब के कुछ श्रद्धालु भिंडरावाला के पोस्टर और बैनर लेकर हिमाचल के कुल्लू के मणिकरण पहुंचे थे। बड़ी संख्या में आए इन श्रद्धालुओं की कुल्लू पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ बहस हो गई। इस पर पुलिस ने बाइकों पर लगे भिंडरावाले के झंडों को जब्त कर लिया। तर्क दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग होने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया। कहा कि सार्वजनिक जगहों पर किसी भी प्रकार के भड़काऊ प्रतीक चिन्हों की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह कदम शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है, न कि किसी खास समुदाय को निशाना बनाने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]