Home » ताजा खबरें » शहरी स्थानीय निकायों के वरिष्ठ माध्यमिक सैक्शन को-एजुकेशनल बनाए जाएंगेः मुख्यमंत्री

शहरी स्थानीय निकायों के वरिष्ठ माध्यमिक सैक्शन को-एजुकेशनल बनाए जाएंगेः मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के शहरी स्थानीय निकायों के क्षेत्र में राजकीय पाठशालाओं के वरिष्ठ माध्यमिक सेक्शन्स को को-एजुकेशनल बनाया जाएगा। यह बात उन्होंने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते समय कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसे स्कूलों का युक्तिकरण करेगी जहां विद्यार्थियों का नामांकन कम है और नजदीक ही समान स्तर का अन्य स्कूल कार्यशील है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा सचिव राकेश कंवर और शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]