Home » ताजा खबरें » मंडी में ढाबे पर फायरिंग से हड़कंप, एक घायल, पुलिस कर रही जांच

मंडी में ढाबे पर फायरिंग से हड़कंप, एक घायल, पुलिस कर रही जांच

लाइव लाइव/मंडी: मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर गुटकर के पास स्थित एक ढाबे में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, किसी विवाद के चलते कुछ सैलानियों ने हवाई फायर किया। इस झड़प में एक व्यक्ति घायल हुआ है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे गोली लगी है या वह हाथापाई में चोटिल हुआ है। पुलिस इस पहलू की गहन जांच कर रही है।घटना के बाद आरोपी पर्यटक फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि विवाद पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ था। यह ढाबा कुलदीप गुलेरिया का बताया जा रहा है, जहां यह पूरी घटना घटी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय का माहौल है। इसके साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि हिमाचल में आने वाले पर्यटकों की पुलिस सही से जांच कर रही है या सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। यदि पर्यटक हथियार लेकर राज्य में प्रवेश कर रहे हैं, तो यह हिमाचल की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इस घटना के बाद राज्य में सुरक्षा जांच और नाकाबंदी को सख्त करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *