Home » ताजा खबरें » नालागढ़ में देसी कट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

नालागढ़ में देसी कट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Oplus_131072

नालागढ़ : थाना नालागढ़ के तहत नालागढ़-रामशहर रोड पर घनसोत में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंद शर्मा (19 वर्ष), पुत्र छजू राम, निवासी वार्ड नंबर 4, नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली, तो उसके पास एक अवैध हथियार (देसी कट्टा/पिस्तौल) बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस थाना नालागढ़ में आरोपी के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तफ्तीश की जा रही है कि आरोपी ने यह अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया। पुलिस जिला बद्दी ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों और अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी, और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *