Home » ताजा खबरें » HRTC बस पर ह.मले के आरोपी गिरफ्तार, खरड़ में किया था अटैक…

HRTC बस पर ह.मले के आरोपी गिरफ्तार, खरड़ में किया था अटैक…

Oplus_131072

शिमला : चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली के खरड में एचआरटीसी बस पर हमले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और घटना के दौरान इस्तेमाल ऑल्टो गाड़ी को भी बरामद कर लिया है. इस संबंध में खरड में ही मामला दर्ज किया गया था. हिमाचल प्रदेश के डीजीपी अतुल शर्मा की तरफ से यह जानकारी दी गई है. गौरतलब है कि हिमाचल और पंजाब के खालिस्तानी समर्थकों के बीच चल रहे विवाद से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। डीजीपी दफ्तर ने बचाया कि चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली बस मंगलवार शाम 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी. यात्रा के दौरान, खरड़ के पास अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला किया और विंडस्क्रीन तथा कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए. इस हमले से बस में सवार यात्री, चालक और परिचालक भयभीत हो गए . हालांकि, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है और सभी यात्री एवं चालक दल सुरक्षित हैं . इस संदर्भ में पुलिस मुख्यालय शिमला के उच्च अधिकारीयों ने पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था से मामले को सुलझाने के लिए वार्ता की. डीजीपी ने बताया कि अब  इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पंजाब पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को ढूँढ कर हिरासत में ले लिया है और उनके पास से कार भी बरामद कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिहं पुत्र जसबीर सिंह, निवासी मुक्तसर साहिब (वर्तमान में बल्लोमाजरा में रह रहा है) और हरदीप सिंह पुत्र नरेंद्र पाल सिंह, निवासी भट्ठा साहिब (रोपड़) के रूप में हुई है.  इस घटना के संबंध में एचआरटीसी. प्रबंधन यात्रियों से अपील करता है कि वे किसी भी सेदिग्ध गतिविधी की सुचना तुरंत प्रशासन को दें, जिससे उनकी सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सके, उधर, पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारीयों ने हिमाचल से पंजाब जाने वाली बसों, लोगों व वाहनों की पुर्णतया सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *