Home » ताजा खबरें » HP Board 12th Result 2025: 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट

HP Board 12th Result 2025: 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट

शिमला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन के 18 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की बनाई गई योजना अब मई माह के पहले सप्ताह तक खिसक गई है। शिक्षा बोर्ड अब 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मई के पहले सप्ताह तक ही निकाल पाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम निकालने की योजना पर चंबा के एक सेंटर की गलती भारी पड़ी है। बोर्ड प्रबंधन के 18 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की बनाई गई योजना अब मई माह के पहले सप्ताह तक खिसक गई है, जबकि बोर्ड प्रबंधन ने उत्तर पुस्तिकाओं पर यूनिक आईडी लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश भर में चार मार्च से शुरू हुई थीं। परीक्षाएं अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 18 अप्रैल तक 12वीं कक्षा का परिणाम निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन जिला चंबा के एक सेंटर की गलती का खामियाजा अब विद्यार्थियों को भुगतना पड़ेगा। शिक्षा बोर्ड अब 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मई के पहले सप्ताह तक ही निकाल पाएगा। मई में परीक्षा परिणाम को निकालने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड मुख्यालय में विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं पर यूनिक आईडी (एफआर) लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। यह कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की गोपनीयता भंग न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *